फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Citizens gathered at the memorial for the martyrs.

Mathura News: शहीदों के स्मारक पर उमड़े शहरवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Citizens gathered at the memorial for the martyrs.
जवाहर बाग में शहीदों के स्मारक पर श्रद्धांजलि देते  सदस्य। 
मथुरा। जवाहर बाग मॉर्निंग वॉकर्स कम्युनिटी के सदस्यों ने मंगलवार को जवाहर बाग कांड में शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी एवं एसओ संतोष यादव के स्मारक पर पहुंचकर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित प्रबुद्धजनों ने दोनों जांबाज पुलिस अधिकारियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि शहीदों का बलिदान समाज और देश के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे वीर अधिकारियों की स्मृति और उनकी बहादुरी सदैव मथुरावासियों के हृदय में जीवित रहेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गौतम ने कहा कि देश और समाज की रक्षा के लिए शहीदों द्वारा दिए गए त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही वहां मौजूद नागरिकों ने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान सतीश अग्रवाल कसरे, कुंज बिहारी सिंघल, अशोक भारद्वाज, बालकृष्ण बालो, श्याम अग्रवाल, अजय माहेश्वरी, गिरीश वर्मा, उमेश पचौरी, सुशील गोयल, नीरज गोयल, राजू, महेश खंडेलवाल, महेंद्र चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed