फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chirag Aggarwal became the Braj province convener of Yuva Agarwal conference

चिराग अग्रवाल बने युवा अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रान्त संयोजक

Tue, 20 Jul 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Chirag Aggarwal became the Braj province convener of Yuva Agarwal conference
मथुरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन ब्रज प्रदेश के महामंत्री योगेंद्र गोयल ट्रेजरी वालों ने बताया कि अग्रोहा में दो दिवसीय दूसरी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चिराग अग्रवाल को युवा अग्रवाल सम्मेलन का ब्रज क्षेत्र का प्रांतीय संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज व व्यापारियों की सुरक्षा, सभी प्रदेशों में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, व्यापार सुरक्षा कल्याण आयोग व भगवान अग्रसेनजी की जीवनी को सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करने पर मंथन हुआ। इस अवसर पर मथुरा से ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष कंचनलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष तरुण सेठ , उप महामंत्री नितेश अग्रवाल प्रेस वाले, शैलेश अग्रवाल सर्राफ़ जिला महामंत्री और कन्हैया लाल गोयल वरिष्ठ सदस्य आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग के आदेशानुसार युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जिंदल एवं राष्ट्रीय महामंत्री दीपक जिजोड़िया ने चिराग अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र का प्रांतीय संयोजक बनाया है। जल्द ही कार्यकरणी गठित करने के लिए कहा है। चिराग अग्रवाल के मनोनयन पर श्री रामलीला सभा के अध्यक्ष जयंती प्रसाद अग्रवाल, व्यापारी नेता रविकांत गर्ग, मुरारी अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले, सुरेशचंद्र सर्राफ, कंचनलाल सर्राफ, सोनू हाथी वाला, रजत गोयल, सुमित मित्तल व दिलीप गर्ग ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed