फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children's Commission is serious about the teenager hitting himself with 10 slippers

Mathura News: किशोर को खुद ही 10 चप्पल मारने के मामले में बाल आयोग गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Children's Commission is serious about the teenager hitting himself with 10 slippers
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधाकुंड इलाके में पश्चिम बंगाल की किशोरी से अश्लील हरकत करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। पंचायत कर किशोर को खुद ही अपने सिर में 10 चप्पल मारने की सजा सुनाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाल अधिकार आयोग का तर्क है कि अपराध की सजा कोर्ट तय करती है। कोई पंचायत नहीं। किसी भी अभियुक्त बालिग हो या नाबालिग सार्वजनिक रूप से उसे जलील करने की सजा सुनाने का अधिकार किसी को नहीं है। यह मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन

बता दें कि 11 अप्रैल को ब्रज भ्रमण पर आई पश्चिम बंगाल की किशोरी से राधाकुंड कस्बा में एक किशोर ने अश्लील हरकत कर दी थी। मामला सीसीटीवी में कैद होने पर वीडियो वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस तक शिकायत न करते हुए इलाके के लोगों ने पंचायत की और किशोर को 10 चप्पल खुद अपने सिर में मारने की सजा सुना दी। उसी रात मामला पुलिस के पास पहुंचा तो छानबीन शुरू की गई। 13 अप्रैल को किशोर के खिलाफ राधाकुंड चौकी प्रभारी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। पंचायत करने वाले और सजा सुनाने वालों को चिन्हित कराया जा रहा है। इनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed