{"_id":"68c1cfc7c0ad619ddf05dc99","slug":"children-were-stranded-in-the-flood-mathura-news-c-369-1-mt11010-135751-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बाढ़ के बीच फंसे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बाढ़ के बीच फंसे थे बच्चे
विज्ञापन
मथुरा। बाढ़ में फंसे बच्चों को ट्रैक्टर से निकालते हुए लोग।
- फोटो : mathura
वृंदावन। वृंदावन क्षेत्र में आई यमुना की बाढ़ ने लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। पानीघाट तिराहा क्षेत्र में स्थित एक नेत्रहीन संगीत प्रशिक्षण केंद्र में रह रहे 20 से अधिक नेत्रहीन युवक और बच्चे बाढ़ के कारण वहां फंस गए।
जैसे ही इस घटना की सूचना एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा को मिली तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल ट्रैक्टर भेजकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया। सभी नेत्रहीनों को सुरक्षित रेस्क्यू कर फोगला आश्रम की संस्था भगवान भजनाश्रम में बनाए गए अस्थायी शेल्टर होम में शरण दी गई।
एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है और वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। शेल्टर होम में सभी को दोनों समय भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
वृंदावन अंध विद्यालय समिति द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र में नेत्रहीन युवाओं और बच्चों को संगीत का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें, लेकिन बाढ़ का पानी परिसर में घुसने से हालात बिगड़ गए। प्रशासन ने समय रहते कार्यवाही कर सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।