फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children's fair became a powerful medium to encourage children

बच्चों को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बना बाल मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Children's fair became a powerful medium to encourage children
मथुरा। श्रीकृष्ण बाल मेला महोत्सव में बच्चों को पुरस्कृत करते पूर्व रविकांत गर्ग। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे वृंदावन बाल विकास परिषद के 19 वें श्री कृष्ण बाल मेला महोत्सव में गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी में बच्चों ने जमकर डुबकी लगाई। अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेले में लगे हुए फैंसी झूले, खानपान के स्टॉल, गेम शो के अलावा लकी ड्रॉ का आनंद लेते हुए बच्चों ने जमकर मस्ती कर धमाल मचाया। तीसरे दिन के मेले का शुभारंभ करते हुए स्वामी महेशानंद सरस्वती, महंत डॉ. अधिकारी गुरु महाराज, स्वामी रुद्र देवानंद महाराज ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए बाल मेला सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।
विज्ञापन

संरक्षक अनुराग गोयल व कपिलदेव उपाध्याय ने कहा कि श्रीकृष्ण बाल मेले का आयोजन समाज को एक दिशा भी देता है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग ने कहा कि शिक्षा संस्कृति और संस्कार से ही समाज मजबूत बनता है और जब हमारे बच्चे शिक्षा संस्कृति और संस्कार से ओतप्रोत होंगे तो निश्चित ही भारत का भविष्य स्वर्णिम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो महानगर जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक, सत्यम मित्तल, घनश्याम चौधरी, पार्षद राजेश पंडित ने कहा कि कोमल हृदय वाले बच्चों को मजबूत करने के प्रयास समय-समय पर होने चाहिए। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भक्ति वेदांत हास्पिटल की एमडी डॉ. तन्वी दुआ, डॉ. हरविंदर सिंह, फिल्म अभिनेत्री प्रिया यादव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मंजीत पौनिया, विवेक अग्रवाल, संरक्षक अवधेश अग्रवाल, चेयरमैन नवीन चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed