Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Childless couples will take a holy dip today, driven by faith.

Mathura News: निसंतान दंपती आज लगाएंगे आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Childless couples will take a holy dip today, driven by faith.
राधाकुंड। अहोई अष्टमी पर आज राधाकुंड में श्रद्धा, भक्ति और विश्वास का संगम देखने को मिलेगा। संतान प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से हजारों निसंतान दंपती श्रीराधारानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच चुके हैं। रविवार रात ठीक 12 बजते ही राधाकुंड के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर निसंतान दंपती राधारानी से करुणा पुकार लगाते हुए दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
विज्ञापन

अर्धरात्रि में स्नान का 52 मिनट का विशेष योग है। आचार्य श्रीबृज किशोर गोस्वामी ने बताया कि 1 नवंबर रविवार की अर्धरात्रि अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में विशेष स्नान का शुभ मुहूर्त रात 11:37 बजे से 2 नवंबर सोमवार की रात 12:29 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार इस दिन पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है। जो 1 व 2 नवंबर को बना रहेगा।
विज्ञापन

तीर्थ पुरोहित पंडित जगन्नाथ उपाध्याय के अनुसार अष्टमी तिथि का शुभारंभ 1 नवंबर रविवार को दोपहर 2:51 बजे से होगा, जो 2 नवंबर सोमवार की दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी। परंपरा के अनुसार, अर्धरात्रि का 52 मिनट का मुहूर्त अत्यंत फलदायी माना गया है। फिर भी निसंतान दंपती और पूरी रात कुंड में स्नान और पूजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
भक्ति के प्रकाश से जगमगाएगा दरबार
अहोई अष्टमी की रात राधाकुंड का तट दीपों की झिलमिलाहट से अलौकिक हो उठेगा। मां अहोई और श्रीराधारानी से संतान सुख की मन्नत मांगने वाले दंपती कुंड के जल में डुबकी लगाकर तट पर दीप दान करेंगे। प्रशासन और स्थानीय सेवा संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, रोशनी और जल प्रबंध के इंतजाम किए हैं।
-----------------------------------------------------
वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक
राधाकुंड। अहोई अष्टमी मेले के लिए रविवार सुबह से ही राधाकुंड की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर दो पहिया से लेकर चार पहिया तक सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पैदल परिक्रमा करने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
-----------------------------------------------------
पार्किंग स्थलों पर रोके जा रहे वाहन
सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार राधाकुंड की ओर जाने वाले सभी बाहरी रास्तों पर पुलिस बैरियर लगा दिए गए हैं। बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोका जा रहा है ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को कुंड क्षेत्र की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

-----------------------------------------------------
तीर्थ पुरोहितों के साथ अधिकारियों ने की बैठक
मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने शनिवार को नगर पंचायत सभागार में तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक की। उपजिलाधिकारी सलोनी गौतम, एसपी देहात आलोक राज नारायण और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई ने तीर्थ पुरोहितों के साथ मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा आप तीर्थ पुरोहित रविवार की सुबह से लेकर रात्रि 9 बजे तक राधाकुंड आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना और स्नान करा सकते हैं। मेले में सुरक्षा-सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए गए बैठक में तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन को मेले के दौरान सहयोग का भरोसा दिया।
--------------------------------------------
राधे-राधे से गूंजा राधाकुंड
अहोई अष्टमी पर स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु राधाकुंड पहुंच चुके हैं। वे स्नान से पूर्व राधे-राधे और हरी नाम संकीर्तन के जयकारों के साथ श्रीराधारानी की परिक्रमा लगा रहे हैं। मुख्य स्नान को लेकर निसंतान दंपतियों में उत्साह है। रविवार अर्धरात्रि घड़ी की सुई जैसे ही ठीक 12 बजाएगी निसंतान दंपती संतान प्राप्ति के वरदान के लिए राधाकुंड के पवित्र जल में डुबकी लगाना प्रारंभ करेंगे।
जहां आधुनिक चिकित्सा पद्धति जवाब दे देती हैं। वहीं से राधारानी के प्रति भक्तों की अटूट आस्था इस स्नान के दौरान देखने को मिलती है। जिनकी बीते वर्षों में मनोकामना पूरी हो चुकी है। ऐसे दंपती अपने बच्चों के साथ श्रीराधारानी का आभार जताने के लिए डुबकी लगाएंगे।
----------------------------------------------
अहोई अष्टमीः व्रत रखेंगी महिलाएं
कोसीकलां। संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना के साथ महिलाएं एक नवंबर रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखेंगी। इस पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है। पंडित छैल बिहारी शास्त्री के अनुसार अष्टमी तिथि एक नवंबर रविवार को दोपहर 2:51 बजे शुरू होगी और दो नवंबर को दोपहर 1:10 बजे समाप्त होगी। अहोई अष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक रहेगा। वहीं, तारों को अर्घ्य देने का समय शाम करीब छह बजे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed