{"_id":"68c5c42f72231719dd0f18a0","slug":"childhood-will-blossom-again-in-24-closed-schools-mathura-news-c-369-1-mt11008-135896-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 24 बंद स्कूलों में फिर खिलखिलाएगा बचपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 24 बंद स्कूलों में फिर खिलखिलाएगा बचपन
विज्ञापन
मथुरा। बाल वाटिका में छोटे बच्चे लंच में भोजन करते हुए।
- फोटो : mathura
मथुरा। विलय हुए स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई का रास्ता खुलने जा रहा है। इनमें बाल वाटिका कक्षाओं की शुरुआत होगी। यहां पांच वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है।
जिले के दस ब्लॉकों में विलय हुए प्राथमिक विद्यालय में प्रथम चरण के तहत 24 बाल वाटिकाएं बनकर तैयार हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाल वाटिकाओं में बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि प्रारंभिक स्तर से ही उनमें सीखने की रुचि विकसित हो सके। बाल वाटिका शुरू होने के साथ ही विलय स्कूलों में छोटे बच्चों की संख्या भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि यह कदम बच्चों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। हर ब्लॉक में छोटे-छोटे बच्चों को उनके परिजन इसमें लाकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए लाएंगे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह विलय हुए स्कूल वह थे, जिनमें बच्चों की संख्या कम थी इन स्कूलों को नजदीक के एक किलोमीटर एरिया के स्कूल में विलय कर दिया गया था। यह खाली पड़े होने से इनमें बाल वाटिका खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में 24 में बनकर तैयार हो गई है।