फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Child dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर बालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to electrocution
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव छरौरा में करंट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पुलिस ने मासूम बालक के शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रविवार को गांव छरौरा के रहने वाले पिंटू का 10 वर्षीय बेटा प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था। इसी वक्त पड़ोस की बाउंड्रीवॉल पर लगे तारों पर बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा। इससे बाउंड्रीवॉल के तारों में करंट फैल गया। इस बात से अनजान मासूम प्रिंस बाउंड्रीवॉल के पास चला गया और खेल-खेल में उसका हाथ बाउंड्रीवॉल के तारों पर चला गया। बाउंड्रीवॉल पर लगे तारों में आ रहे करंट से प्रिंस चिपक गया।
विज्ञापन

जब तक लोगों को खबर होती और वह मौके पर पहुंचते तब तक वह दम तोड़ चुका था। परिवार में भी कोहराम मच गया। जैंत पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed