{"_id":"639a1087bb8fd73d94569701","slug":"chief-minister-gehlot-will-come-to-bharatpur-on-23-mathura-news-mtr52675285","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 23 को मुख्यमंत्री गहलोत आएंगे भरतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 23 को मुख्यमंत्री गहलोत आएंगे भरतपुर
विज्ञापन
भरतपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती पर आगामी 23 दिसंबर को महारानी श्रीजया कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होने वाले सभा स्थल का तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव भी शामिल होंगे। पत्रकारों से बात करते हुए डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि आगामी चुनाव में ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट का मुद्दा हावी रहने वाला है। लोगों से वादा करने के बाद भी प्रधानमंत्री ने इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा नहीं पहनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा की असफलता किसी से छुपी नहीं है। निरीक्षण के दौरान रालोद के जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह मौजूद रहे। संवाद
सीएम के कार्यक्रम का ले आउट प्लान तैयार करें
भरतपुर। जिला मुख्यालय पर 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संभावित यात्रा के दृष्टिगत तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग की अध्यक्षता में व्यवस्थाओं संबंधी बैठक सर्किट हाउस में हुई। बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि जिन विभागों के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका लोकार्पण एवं जिन कार्यों का कार्यादेश जारी हो चुका है उनके शिलान्यास की सूची तैयार कर जिला कलक्टर को भिजवाएं। संबंधित अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम का ले आऊट प्लान तैयार करें। उन्होंने हेलीपैड, सभास्थल, पार्किंग स्थल, वीआईपी सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन केआर मीणा, नगर निगम के आयुक्त अखिलेश पिप्पल, उपखंड अधिकारी देवेंद्र परमार मौजूद रहे। संवाद