फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel visited Banke Bihari

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए बांके बिहारी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel visited Banke Bihari
मथुरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे। वृंदावन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन कर कांग्रेस की जीत की कामना की। दर्शन करने के दौरान सीएम ने ठाकुर बांकेबिहारी जी के समक्ष जीत की कामना के लिए दीपक जलाया। लगभग 17 मिनट तक सीएम ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को निहारते रहे। दर्शन के बाद मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और शैलेंद्र गोस्वामी ने सीएम को ठाकुरजी का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया।
विज्ञापन

दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह यहां आते रहे हैं। उनकी नानी सावन में एक महीने यहां रहती थीं। उन्होंने कहा कि वह इस चुनावी महाभारत में भगवान कृष्ण को निमंत्रण देने आए हैं। भगवान कृष्ण से बड़ा कोई राजनीतिक नहीं है। यही कामना है कि सत्य की जीत हो। उन्होंने कहा कि सत्य अकेले ही चले तो भगवान भी उनका साथ देते हैं। उत्तर प्रदेश में आम जनता, किसान, मजदूर , महिला, दलित और नौजवान की जो लड़ाई है उसे कांग्रेस पार्टी लड़ रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, वृंदावन नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी परीक, महानगर अध्यक्ष पंडित मदन मोहन शर्मा, घनश्याम चौधरी, महेशचंद्र शर्मा, वैभव गौतम पाखी, अशोक बैद्य, वैभव सिद्ध आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed