{"_id":"6ae1be17a85b5904470dd2d1","slug":"chhata-sugar-mill-protest-ends-after-talks-administration-assures-farmers-on-cases-and-seized-belongings-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाता शुगर मिल: प्रशासन और किसानों के बीच समझौता, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, धरना स्थल पर निकले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाता शुगर मिल: प्रशासन और किसानों के बीच समझौता, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, धरना स्थल पर निकले किसान
Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
सार
छाता शुगर मिल के पुनरुद्धार की मांग को लेकर चल रहा किसानों का प्रदर्शन प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अधिकारियों ने दर्ज मुकदमों पर निष्पक्ष कार्रवाई, जब्त सामान की वापसी और जिलाधिकारी से वार्ता के लिए 21 सदस्यीय समिति बनाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
छाता शुगर मिल
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
मथुरा की छाता शुगर मिल को लेकर जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन में लंबे गतिरोध के बाद प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बन गई है। सेमरी गाँव में काफी देर तक चली मैराथन वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन के ठोस आश्वासन पर किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और ज्ञापन सौंपकर वापस धरना स्थल लौट गए।
दर्ज मुकदमों पर राहत: एसपी देहात आलोक राज नारायण ने किसानों को आश्वस्त किया कि आंदोलन के दौरान दर्ज की गई एफआईआर पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाई जाएगी। ज़ब्त सामान की वापसी: आंदोलन के दौरान ज़ब्त किया गया किसानों का सामान वापस लौटाया जाएगा।
एडीएम प्रशासन अमरेश ने कहा कि शुगर मिल के पुनर्संचालन के मुद्दे पर जिलाधिकारी से वार्ता के लिए किसानों की 21 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। वार्ता सफल होने के पश्चात किसानों ने एडीएम प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्ण तरीके से छाता की ओर वापस धरना स्थल लौट गए। प्रशासन के इस रुख से फिलहाल क्षेत्र में बना तनाव समाप्त हो गया है।