फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhail Bihari Goswami, head of the Goswami community, has passed away.

Mathura News: नहीं रहे गोस्वामी समाज के मुखिया छैल बिहारी गोस्वामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Chhail Bihari Goswami, head of the Goswami community, has passed away.
नंदगांव। गोस्वामी समाज के मुखिया छैल बिहारी गोस्वामी का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए जयपुर में भर्ती थे। बुधवार को अचानक हृदय गति रुकने से उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही नंदगांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


नंदबाबा मंदिर के सेवायत छैल बिहारी गोस्वामी ने लगभग 15 वर्षों तक गोस्वामी समाज के मुखिया के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। समाज के लोगों ने बताया कि वे सरल स्वभाव, स्पष्ट विचार और नेतृत्व के लिए जाने जाते थे। समाज के अनेक निर्णयों में उनकी सलाह को सम्मान के साथ माना जाता था। बुधवार देर शाम उनके बड़े पुत्र आशीष गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। 63 वर्षीय छैल बिहारी गोस्वामी के निधन से गोस्वामी समाज ने एक अनुभवी मार्गदर्शक और सशक्त नेतृत्वकर्ता खो दिया है। उनके योगदान को समाज लंबे समय तक स्मरण रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed