फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cheers for Swami Lilashah echoed in the Sankirtan Yatra

Mathura News: संकीर्तन यात्रा में गूंजे स्वामी लीलाशाह के जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cheers for Swami Lilashah echoed in the Sankirtan Yatra
स्वामी लीलाशाह महाराज की जयंती पर संकीर्तन यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : स्वामी लीलाशाह महाराज की जयंती पर संकीर्तन यात्रा निकालते श्रद्धालु।
मथुरा। सिंधी समुदाय के आध्यात्मिक गुरु स्वामी लीलाशाह महाराज की 145वीं जयंती सोमवार को उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा शहर में संकीर्तन यात्रा निकाली। जिसमें स्वामी लीलाशाह के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

किशोर इसरानी ने बताया कि बहादुरपुरा स्थित सिंधी धर्मशाला में स्वामी लीलाशाह की छवि की झांकी सजाकर व दीप जलाकर पूजा-अर्चना की गई। पंडित मोहन लाल महाराज ने आरती कराई। इसके बाद संकीर्तन यात्रा शुरू हुई। जिसमें सिंधी समाज के लोग जो बोलेगा लीलाशाह शहंशाह उसका होगा बेड़ापार, हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन गाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा जवाहर हॉट, होली गेट, छत्ता बाजार, डोरी बाजार, चौक बाजार, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड से होते हुए सिंधी धर्मशाला पहुंची, जहां सिंधी कलाकार चंद्रकांत लालवानी ने भजन-कीर्तन द्वारा स्वामी लीलाशाह जी महाराज का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने स्वामी लीलाशाह का संदेश सुनाया। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, बसंत मंगलानी, गुरुमुखदास गंगवानी, जितेंद्र लालवानी, सुनील पंजवानी, झामनदास नाथानी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed