फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaudhary Jayant was elected as the National President of the RLD at the convention.

Mathura News: अधिवेशन में चौधरी जयंत चुने गए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Jayant was elected as the National President of the RLD at the convention.
कोसीकलां में जनसभा में मौजूद जयंत चौधरी। 
कोसीकलां (मथुरा)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन रविवार को अनाज मंडी में किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह को तीन वर्ष के लिए पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में 14 प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह, एमएलसी, सभी विधायक, सांसद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




जयंत चौधरी के नाम का प्रस्ताव पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. यशवीर सिंह ने रखा। सभी ने सर्व सम्मति से उनकी पुन: अध्यक्ष पर ताजपोशी की गई। परिणाम घोषित होते ही पंडाल जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर जयंत चौधरी ने कहा कि छाता की बरसों से बंद पड़ी शुगर मिल को अति शीघ्र शुरू कराकर किसानों को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मिल क्षेत्र के किसानों की आर्थिक धुरी है और इसके पुनः प्रारंभ होने से हजारों परिवारों को सीधा लाभ पहुंचेगा। वे मु्द्दे पर राज्य सरकार से शीघ्र वार्ता करेंगे। चौधरी चरण सिंह की विचारधारा का स्मरण, अजित सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के बाद जयंत ने कहा कि रालोद की आत्मा किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में बसती है।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को स्मरण करते हुए कहा कि किसानों, युवाओं और ग्रामीण भारत के लिए उनका कार्य आज भी अनुकरणीय है। रालोद के नेताओं ने कहा कि आज किसानों को आयकर नहीं देना पड़ता, यह रालोद की ऐतिहासिक लड़ाई का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रालोद हमेशा किसान हितों की रक्षा को सर्वोपरि रखता आया है। कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह, बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल सिंह, पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, नरेंद्र खजूरी, पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप उज्ज्वल, सुभाष गर्ग, जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल दुबे, त्रिलोक त्यागी, प्रीतम सिंह, जयवीर सिंह, प्रतीक भरंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



पहली बार 2021 में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

कोसीकलां। चौधरी जयंत सिंह पहली बार मई 2021 में रालोद के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उनके पिता चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद चौधरी को इस पद के लिए चुना गया था। चौधरी अजित सिंह का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मई 2021 को निधन हो गया था। तब पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जयंत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस समय चौधरी जयंत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

फोटो- 1 एवं 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed