{"_id":"69f3b11db98f81bd9b0a8bea","slug":"charred-carcass-of-bull-found-mathura-news-c-412-1-mt21008-7572-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जली अवस्था में मिला सांड का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जली अवस्था में मिला सांड का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील। कस्बे के शेरगढ़ रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप बृहस्पतिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सांड का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई अवस्था में मिला। बड़ी संख्या में गो रक्षक और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सांड की झुलसी हुई स्थिति को देखकर उपस्थित लोगों रोष व्यक्त किया।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासान देकर गो रक्षकों को शांत किया। इसके बाद गोरक्षकों ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर सांड का अंतिम संस्कार कर दिया। गो रक्षा शेरगढ़ समिति के अध्यक्ष बांके बिहारी गोस्वामी के अनुसार, सांड का शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे दुर्गंध भी उठ रही थी। आशंका है कि किसी अराजक तत्व ने सांड को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत के समीप फेंक दिया। पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वह अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर गो रक्षा दल के अजय चौधरी, गोलू पहलवान, रिषभ भारद्वाज, डाॅ अजय, डाॅ संजीव, राहुल पंडित आदि मौजूद रहे। संवाद