फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chariot stopped from going on parikrama route

Mathura News: परिक्रमा मार्ग में जाने से रोका रथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Chariot stopped from going on parikrama route
गोवर्धन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत शनिवार को गिरिराजजी की तलहटी से हुई। गिरिराजजी की परिक्रमा में निकाले जाने वाले रथ व गाड़ियों के काफिले को प्रशासन ने एनजीटी के आदेश का हवाला देकर रोक दिया। इसे लेकर ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों व पुलिस प्रशासन में जमकर बहस हुई। ढाई घंटे तक प्रशासन व पदाधिकारियों के बीच कहासुनी का दौर चलता रहा। इसके बाद ई रिक्शा पर बैनर-पोस्टर लगाकर परिक्रमा लगाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि, साध्वी प्राची द्वारा कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जनजागरण यात्रा की शुरुआत गिरिराजजी की पूजा-अर्चना से की। रथ व एक दर्जन वाहनों के काफिले परिक्रमा मार्ग की ओर जाने लगे तो एसडीएम कमलेश कुमार गोयल, सीओ राम मोहन शर्मा व थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने रोक दिया।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना था कि एनजीटी न्यायालय के आदेश पर परिक्रमा मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित है। इस दौरान दानघाटी मंदिर के समीप काफी देर तक जाम लग गया। रथयात्रा को बोहरेजी पेट्रोल पंप के सामने सौंख रोड से परिक्रमा में ले जाने का प्रयास किया गया। यहां भी प्रशासन ने नहीं जाने दिया। ढाई घंटे बाद ई रिक्शों के द्वारा रथयात्रा पूरी की गई। यात्रा में केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा, सत्यम पंडित, अनिल त्रिपाठी, शशांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed