{"_id":"6a6265ffab4ebe92e408b5a4","slug":"changing-weather-leads-to-rise-in-illnesses-increase-in-patients-with-respiratory-issues-and-fever-mathura-news-c-369-1-mt11002-149809-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बदलते मौसम ने बढ़ाई बीमारी, सांस और बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बदलते मौसम ने बढ़ाई बीमारी, सांस और बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
मथुरा। बदलते मौसम के बीच लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। कभी बारिश और कभी उमस के कारण तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से सांस लेने में दिक्कत, बुखार, खांसी-जुकाम और अन्य संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की लंबी कतार लग रही है। प्रतिदिन करीब 300 मरीज संक्रामक रोगों की शिकायत लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
मौसम में लगातार बदलाव का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है। कई मरीजों में तेज बुखार के साथ खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी की शिकायत सामने आ रही है। वहीं बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुट रही है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार लगी रहती है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी का कहना है कि बारिश के बाद उमस बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को साफ पानी पीने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक जाने से बचने की सलाह दी है। बुखार, सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेने को कहा गया है।