फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Changes to the VIP darshan system at the Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर की वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Changes to the VIP darshan system at the Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी ने वीआईपी श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार में बदलाव किया है। अब गेट संख्या चार से वीआईपी को मंदिर में प्रवेश कराने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। यह व्यवस्था सोमवार से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अब तक वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले भक्तों को श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रवेश द्वार दो से मंदिर में प्रवेश दिलाया जाता था। इसके लिए प्रवेश द्वार से अंदर की रेलिंग तक वीआईपी के लिए रास्ता खाली कराया जाता था। इससे दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। मंदिर प्रबंध कमेटी के आदेश पर निकास द्वार चार के चबूतरा पर वीआईपी के लिए कटहरा अप्रैल माह में बनाया गया था, लेकिन व्यवस्था अब लागू की गई है।
विज्ञापन

मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के तत्कालीन सदस्य दिनेश गोस्वामी के प्रस्ताव पर यह वीआईपी कटहरा बनाया गया था। नई व्यवस्था के तहत अब वीआईपी श्रद्धालु गेट संख्या चार से मंदिर में प्रवेश कर सीधे वीआईपी कटहरा पहुंचेंगे। दर्शन करने के बाद वे गेट संख्या एक निकास द्वार से बाहर निकलेंगे। वीआईपी प्रोटोकॉल में मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई व्यवस्था का विरोध
हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने नई व्यवस्था पर विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव सुरक्षा की दृष्टि से अनुचित है। निकास द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश देना किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई व्यवस्था वर्ष 2004 में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कमेटी द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed