{"_id":"67c0bb25a72b51b8b40ea9c8","slug":"chandrashekhar-will-visit-karnaval-mant-and-surir-today-mathura-news-c-369-1-mt11002-125841-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज करनावल, मांट और सुरीर जाएंगे चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज करनावल, मांट और सुरीर जाएंगे चंद्रशेखर
विज्ञापन
सुरीर के भगत नगरिया के लोग एसएसपी कार्यालय पर खड़े हुए।
मथुरा। थाना रिफाइनरी के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर करनावल, सुरीर और मांट जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से जिले में जातीय झगड़ा होने की आशंका के चलते सुरीर के सर्व समाज के लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें विश्वास दिलाया कि किसी भी कीमत पर जिले में अशांति नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। 21 फरवरी को रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने, 22 फरवरी को मांट और सुरीर में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। तीनों ही मामलों को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गंभीरता से लिया है। वह शुक्रवार को तीनों स्थानों पर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।
सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष लोकेश ठाकुर के नेतृत्व में सुरीर के बड़ी संख्या में लोग एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 22 फरवरी की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। अनुसूचित जाति के लोग लगातार धमकी दे रहे हैं। वह खुलेआम कह रहे हैं कि 28 फरवरी को गांव को खाली करा देंगे। उन्हें अंदेशा है कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के आने से गांव में जातीय संघर्ष हो सकता है। इसलिए पुलिस बल तैनात किया जाए।