फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chaitr navaraatr : pahale din haathee par savaar hokar aaengee maataaraanee

चैत्र नवरात्र : पहले दिन हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
chaitr navaraatr : pahale din haathee par savaar hokar aaengee maataaraanee
मथुरा। कैंट काली मंदिर पर दर्शनार्थियों के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग। - फोटो : mathura
मथुरा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। तृतीय तिथि का क्षय होने की वजह से नवरात्र आठ दिवसीय होगी जिसकी शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। छह अप्रैल को नवरात्र का अंतिम दिवस होगा। चैत्र नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में साफ-सफाई से लेकर मरम्मत तक की तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार चैत्र नवरात्र आठ दिन की होगी, तृतीया तिथि का क्षय हो रहा है। 30 मार्च को ही भारतीय नव विक्रम संवत्सर 2082 का प्रारंभ हो रहा है। पांच ग्रहों की युति में एवं खप्पर योग में नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है। चैत्र नवरात्र से ठीक एक दिन पहले शनि भी कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में आ जाएंगे। 30 मार्च रविवार को घट स्थापना मुहूर्त प्रात: 05:59 से प्रात: 10:07 और अभिजित मुहूर्त दिन में 11:48 से 12:50 बजे तक श्रेष्ठ है। 30 मार्च को चैत्र नवरात्र का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रहा है। इस दिन रेवती नक्षत्र रहेगा।
विज्ञापन

नवरात्र की तिथियां
30 मार्च- नवरात्र प्रतिपदा, मां शैलपुत्री की पूजा
31 मार्च- नवरात्र द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी और तृतीय मां चंद्रघंटा की पूजा

01 अप्रैल- नवरात्र चतुर्थी- मां कुशमंडा की पूजा

02 अप्रैल- नवरात्र पंचमी- मां स्कंदमाता की पूजा

03 अप्रैल- नवरात्र शष्ठी- मां कात्यायनी की पूजा

04 अप्रैल- नवरात्र सप्तमी- मां कालरात्रि की पूजा

05 अप्रैल- नवरात्र अष्टमी- मां महागौरी की पूजा

06 अप्रैल- नवरात्र नवमी- मां सिद्धिदात्री की पूजा और राम नवमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed