{"_id":"9e8bf0ea548212a6953faf94dcb0be59","slug":"central-minister-umabharti-assure-for-yamuna-muktikaran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पर उमा ने समझी यमुना की पीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पर उमा ने समझी यमुना की पीर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 02 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना भक्तों और किसानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को धरना दिया।
विज्ञापन
इसमें बड़ी संख्या में मथुरा के यमुना भक्तों ने भाग लिया। धरना स्थल पर
पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने यमुना को अविरल बनाने के हर संभव
प्रयास की घोषणा की।
यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता, ब्रजवासी, किसान, साधु-सन्त समाज दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देने पहुंचा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धरना चला। इस दौरान यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने जल संसाधन मंत्री उमा भारती को यमुना को स्वच्छ व अविरल बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा।
इसमें हथिनी कुंड से यमुना का पर्याप्त जल छोड़ने और यमुना रक्षक दल व भारत सरकार के बीच हुए समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी की गई। साथ ही यमुना किनारे के प्रमुख शहरों ( यथा- दिल्ली, मथुरा, आगरा) के समस्त सीवेज/ गंदे नालों, औद्योगिक इकाईयों के प्रदूषित जल को यमुना में गिरने से रोकने की मांग की गई।
यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव तथा महासचिव रमेश सिसोदिया ने कहा कि सरकार को यमुना के लिये शीघ्र ही सख्त उठाने चाहिये। यमुना किनारे समानांतर नालों का निर्माण किया जाए। गंगा के साथ-साथ यमुना सफाई का कार्य भी होना चाहिये।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल से राष्टीय सलाहकार सोहल लाल आचार्य, राष्ट्रीय सविच व प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह चौहान, हरदयाल कुशवाह, अजय शर्मा, मदनलाल गौतम, आशीष शर्मा, कुंवर सिंह निषाद, गिरिवर सिंह, सियाराम यादव आदि उपस्थित रहे।