फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   central have accepted the view of yamuna muktikaran abhiyan

अविरल धारा आने तक मानमंदिर में जारी रहेगा संकीर्तन

Mon, 23 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 23 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
central have accepted the view of yamuna muktikaran abhiyan
अविरल यमुना और इसकी निर्मलता के लिए सालों से लड़ रहे ब्रजवासियों में इस बार उम्मीद का संचार हुआ है। इसकी बड़ी वजह संतों की मौजूदगी में केंद्र सरकार के मंत्री की ओर से मंच से सभी मांगें माने जाने की घोषणा किया जाना है। इधर पूर्व में सरकार से धोखा खा चुके ब्रजवासी इस बात के लिए भी तैयार हैं कि अगर 60 दिन बाद भी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो फिर से आंदोलन किया जाए। ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा ने कहा कि यमुना की अविरल और निर्मल धारा ब्रज में आने तक मानमंदिर बरसाना में संकीर्तन जारी रहेगा। सरकार ने जो घोषणा की है वो उसे पूरा करे। हमारा अभियान निर्मल धारा तक अनवरत रहेगा। अभियान का लंबे समय तक सहयोग करने के लिए ‘अमर उजाला’ का आभार। यमुना भक्तों के हर कदम पर ‘अमर उजाला’ साथ नजर आया।
विज्ञापन


यमुना मुक्तिकरण पदयात्रियों के साथ ही ये विजय समूचे ब्रजवासी, यमुना में आस्था रखने वाले करोड़ों वैष्णव जनों की है। ये जीत उन लोगों की भी है जिन्होंने इस आंदोलन को किसी न किसी रूप में सहयोग प्रदान किया। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ब्रज में यमुना की अविरल-निर्मलधारा का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन

- पुष्टीमार्गीय आचार्य पंकज बाबा

पदयात्रियों में सरकार के निर्णय से जोश का संचार हुआ है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत जारी होने वाला नोटिफिकेशन यमुना की अविरलता के लिए कवच का कार्य करेगा। यह सभी ब्रजवासियों, संतों, पुष्टिमार्गीय आचार्यों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
- सुनील सिंह, सह संयोजक यमुना मुक्तिकरण अभियान

दिल्ली का संदेश लेकर निकले स्केटर्स
यमुना मुक्तिकरण के लिए निकले पदयात्रियों ने दिल्ली से केंद्र सरकार का संदेश दिया तो ब्रज में खुशी की लहर दौड़ गई। आंदोलन के लिए जनशक्ति जुटाने को इकट्ठा हुए रॉल-बॉल और स्केटिंग खिलाड़ी सफलता का संदेश लेकर आगे बढ़े। आंदोलन को शक्ति देने के लिए रविवार को निकाली जाने वाली रैली दिल्ली में घोषणा के बाद सफलता का प्रचार करने निकली। कचहरी पर मौजूद स्केटर्स का जोश दोगुना हो गया था। तेज धूप को आंखें दिखाते हुए खिलाड़ी प्रांतीय सचिव कन्हैया गुर्जर के नेतृत्व में सड़कों पर फर्राटा भरने लगे। रैली में राष्ट्रीय खिलाड़ी धीरेंद्र प्रताप, अजय, विशाल शर्मा, राहुल शर्मा, पवन कुमार, चेतन, मोहित कुशवाह, करनाल सिंह, विशाल चौधरी, छत्रपाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed