{"_id":"6adfb2b1dea858f9d20c1d14","slug":"census-training-becomes-a-scene-of-disarray-mathura-news-c-369-1-mt11022-154925-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जनगणना प्रशिक्षण बना अव्यवस्था का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जनगणना प्रशिक्षण बना अव्यवस्था का ठिकाना
विज्ञापन
मथुरा। जनगणना के प्रशिक्षण शिविर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव देख कर्मचारियों ने रोष जताया। प्रशिक्षण स्थल पर शौचालय का उचित प्रबंध न होने और पर्याप्त भोजन न होने जैसी अव्यवस्थाओं के चलते कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। इस बदइंतजामी से नाराज कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह से शिकायत करने की बात कहीं है।
बाबू शिवनाथ अग्रवाल (बीएसए) डिग्री कॉलेज में नगर निगम की ओर से चल रहे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण में शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और इंटर कॉलेज के लेक्चरर समेत करीब 350 कर्मचारी प्रगणक का प्रशिक्षण लेने पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम में अनियमितताएं देखने को मिलीं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सुबह 10:30 बजे नाश्ते का समय था, लेकिन वह काफी देर से मिला। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक भोजन और ट्रेनिंग का समय तय था, लेकिन महज एक घंटे में ही प्रशिक्षण समेट दिया गया। पर्याप्त भोजन न मिलने के कारण कतारों में खड़े कई कर्मचारियों को बिना भोजन लौटना पड़ा।
1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर गणना कार्य किया जाएगा। इसके बाद 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण (रिविजनल राउंड) के अंतर्गत आवश्यक सत्यापन किया जाएगा। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दुष्यंत सारस्वत ने जानकारी दी कि शिविर में बुनियादी सुविधाओं का पूर्ण अभाव रहा, जहां महिला और पुरुष शिक्षकों के लिए शौचालय तक की उचित व्यवस्था नहीं थी। इस पूरे प्रकरण से शिक्षकों में रोष है। एसोसिएशन इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेगी। इस दौरान योगेश चौधरी, बबीता शर्मा, उपेंद्र, जितेंद्र सिंह, सौरभ गुप्ता, प्रदीप सारस्वत, सुनील सिंह, राजकुमार सिंह और अनमोल शर्मा समेत कई अन्य ने रोष जताया।
विज्ञापन
-- -- -- -
गरम और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसके कारण लाइन लंबी होने से थोड़ा वक्त जरूर लगा। परिसर में शौचालय की समस्या को दिखवाया जाएगा। - अरविंद सिंह, कर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम