फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cattle owner complaint regarding power cuts become a topic of discussion in Mathura

UP: 'साहब भैंस बच्चा दे रही', पशुपालक की गुहार पर फिदा हुए विद्युत कर्मचारी; तुरंत बहाल हो गई बिजली आपूर्ति

Fri, 07 Aug 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 07 Aug 2026 10:18 PM IST
सार

मथुरा में बिजली कटाैती से परेशान एक पशुपालक की गुहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। साथ ही विद्युत कर्मचारियों पर भी पशुपालक की गुहार का इस कदर असर हुआ कि बिजली विभाग की टीम तुरंत माैके पर पहुंच गई। बिजली आपूर्ति को बहाल कराया। 

विज्ञापन
cattle owner complaint regarding power cuts become a topic of discussion in Mathura
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मथुरा के नौहझील में बिजली कटौती को लेकर आने वाली शिकायतें आमतौर पर गर्मी, पेयजल संकट या पढ़ाई में बाधा से जुड़ी होती हैं, लेकिन नौहझील क्षेत्र में एक पशुपालक की अनोखी गुहार ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से लेकर उपभोक्ताओं तक सभी का ध्यान खींच लिया। व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए उसके मासूम संदेश को पढ़कर पहले लोग मुस्कुराए, लेकिन स्थिति की गंभीरता समझते हुए विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करा दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मामला बाजना क्षेत्र का है। यहां अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसी दौरान बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में एक पशुपालक ने संदेश भेजा कि उसकी भैंस बच्चा देने वाली है और अंधेरे के कारण काफी परेशानी हो रही है। उसने हाथ जोड़कर अधिकारियों से जल्द बिजली चालू कराने का अनुरोध किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण की इस सादगी भरी अपील ने ग्रुप में मौजूद कर्मचारियों और अन्य उपभोक्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर बिजली बहाली के लिए इस तरह की वजह सामने नहीं आती, इसलिए संदेश पढ़ते ही कुछ देर के लिए माहौल हल्का हो गया। हालांकि, कर्मचारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए तकनीकी टीम को सक्रिय किया और इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी।
 
विज्ञापन

बिजली आने के बाद पशुपालक ने राहत की सांस ली। वहीं, यह अनोखा संदेश अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस घटना पर अनूठी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक पशुपालक की मासूम गुहार पर बिजली विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और जरूरत के समय मदद पहुंचाई।

ये भी पढ़ें-श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण: कोर्ट में दोनों पक्षों ने रखे अपने-अपने तर्क, अब 18 अगस्त को होगी वार्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed