फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cash recovered from car in mathura

सराफ मनोज जैन को नोटिस, कैरियर छोड़े

Thu, 31 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 31 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
cash recovered from car in mathura
कोतवाली पुलिस ने हवाला कारोबारियों के कैरियर की कार से बरामद किए एक करोड़ 39 लाख रुपये आगरा से आए आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। आयकर विभाग की स्पेशल विंग ने पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को हवाला कारोबार का आरोपी सराफ मनोज जैन ग्वालियर से अपने वकील के साथ मथुरा आया। पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद तीनों कैरियर को छोड़ दिया है। मनोज जैन को बरामद रकम का रिकार्ड प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात को वाहन चेकिंग के दौरान टोयोटा इटियॉस कार में पिछली सीट के पीछे बने केबिन से एक करोड़ 39 लाख 50 हजार की नकदी बरामद की थी। कार में ग्वालियर के तीन लोग सवार थे। तीनों पर आरोप है कि वे हवाला के जरिए रकम को ग्वालियर से दिल्ली ले जा रहे थे। बरामद रकम ग्वालियर के सराफ मनोज जैन की थी। मथुरा पुलिस की सूचना पर मंगलवार देर रात आगरा से आयकर अधिकारियों की विशेष अनुसंधान विंग मथुरा पहुंची और उसने बरामद रकम को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आयकर विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों से पूछताछ की। ग्वालियर से मनोज जैन अपने वकील के साथ मथुरा आया और बरामद रकम के बारे में अपना पक्ष रखा। मनोज जैन से आयकर अधिकारियों ने रुपयों का रिकार्ड मांगा है। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आयकर अधिकारियों ने मनोज जैन और पकड़े गए किसी व्यक्ति के खिलाफ आर्थिक अपराध या अन्य मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मनोज को नोटिस दिया गया है। रिकार्ड दाखिल न करने पर आयकर विभाग की ओर रिपोर्ट दर्ज कराएगी जाएगी। तीनों कैरियर को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed