फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cash and goods worth lakhs were stolen from a shop in the market

Mathura News: मंडी में दुकान का ताला तोड़ नकदी व लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods worth lakhs were stolen from a shop in the market
मथुरा। मंडी परिसर में स्थित आढ़त की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए, जबकि तिजोरी का ताला तोड़ने में चोरों को सफलता नहीं मिली। इससे पूर्व जुलाई में भी चोरों ने इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर हाईवे थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेश खंडेलवाल ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि मंडी में 33-ए के नाम से दुकान हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे हुए थे। जैसी ही वह अंदर घुसे तो गल्ले का ताला टूटा मिला, उसमें रखी 80 हजार रुपये की रकम गायब मिली, दुकान में लगी टीवी, सीसीटीवी, लैपटाप, कैमरे की डीवीआर भी गायब थी। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर नकदी समेत सारा सामन ले गए, लेकिन सूआ और चाकू मौके पर ही छोड़ गए। चोरों ने तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 28 जुलाई को भी इसी दुकान में दीवार काटकर चोर घुसे और नकदी व सामान चुरा ले गए थे। वारदात के बाद उन्हों ने पुलिस को सूचना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्दी चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

--
ट्रांसफार्मरों के पास से तांबे की रॉड व तार चोरी
इधर, हाईवे थाने क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लगे दो ट्रांसफार्मरों के पास से चोर तांबे की रॉड और तार चोरी कर ले गए। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही अवर अभियंता सचिन कुमार ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed