{"_id":"67a4fe6d00fc15a7e40822fa","slug":"case-registered-against-the-operator-of-baldev-medicity-hospital-mathura-news-c-29-1-agr1017-352375-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बलदेव मेडिसिटी हॉस्पिटल के संचालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बलदेव मेडिसिटी हॉस्पिटल के संचालक पर केस दर्ज
विज्ञापन
बलदेव। मथुरा रोड पर स्थित बलदेव मेडिसिटी हॉस्पिटल (बलदेव हाॅस्पिटल) के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मरीज की मृत्यु के मामले में संचालक पर केस दर्ज हुआ है। सीएचसी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके अनुसार, अस्पताल भी बिना पंजीयन के संचालित हो रहा है।
थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि घनश्याम सिंह के पुत्र देवी सिंह की तहरीर पर 20 जनवरी को बलदेव हॉस्पिटल के संचालक भूपेंद्र सिंह चौधरी व रविंद्र चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने 5 फरवरी को बलदेव मेडिसिटी हॉस्पिटल के संचालक व बलदेव निवासी भूपेंद्र सिंह व फिरोजाबाद निवासी डॉ. अजय अग्रवाल के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई होगी।
सीएचसी प्रभारी डॉक्टर विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सीएमओ के निर्देशानुसार एफआईआर दर्ज कराई गई है। 2 सदस्यीय टीम की जांच में पुष्टि हुई कि इलाज के दौरान लापरवाही बरतने पर घनश्याम की मृत्यु हुई थी। इलाज के वक्त अस्पताल का पंजीकरण नहीं था। वर्तमान में भी पंजीकरण नहीं है। बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
बुखार होने पर कराया गया था भर्ती
नगला खरगा निवासी स्व. घनश्याम सिंह के पुत्र देवी सिंह निवासी ने बताया कि पिता को अस्पताल में बुखार होने पर 20 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज सही तरीके से नहीं किए जाने व लापरवाही से पिता की मृत्यु हो गई। इलाज के नाम पर मुझसे लाखों रुपये ठग लिए गए। वहीं दूसरे बेटे अनिल ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।