फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against two for threatening the family of transport businessman Pushpendra

Mathura News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी पुष्पेंद्र के परिवार को धमकाने में दो पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two for threatening the family of transport businessman Pushpendra
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के नगला चंद्रभान के लिंक रोड पर कार सहित जलाकर की गई ट्रांसपोर्टर पुष्पेंद्र यादव के हत्याकांड में पैरवी कर रहे परिवार को धमकी दिए जाने के मामले में आगरा के ट्रांस यमुना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इन दोनों धमकीबाजों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


इधर, मथुरा के फरह थाने की पुलिस हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर अवधेश यादव, उसके भाई राजेश और दामाद गौतम की तलाश में जुटी है। इन तीनों पर पुलिस जल्द इनाम घोषित करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र यादव (35) पुत्र इंद्रपाल सिंह यादव मूलरूप से नगला लल्लू, जलेसर, एटा के रहने वाले थे। हाल में वह आवास विकास कॉलोनी, कासगंज में रहते थे। पुष्पेंद्र की नृशंस हत्या में पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवधेश की बेटी डॉली और पत्नी भूरी देवी को जेल भेजा था। अन्य तीनों हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक पुष्पेंद्र के भाई देवेंद्र निवासी कालिंदी विहार, आगरा ने बताया कि भाई की हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज कराने व आरोपियों की गिरफ्तारी को पैरवी करने पर आए दिन अभियुक्तों के परिचितों द्वारा पैरवी करने से रोका जा रहा है। दो लोग अज्ञात शुक्रवार को शोक संवेदना घर पर प्रकट करने के बहाने आए। इसी दौरान वह धमकी देकर गए कि पैरवी बंद नहीं की तो उसे भी जान से मार देंगे। ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने मामले में दोनों अज्ञातों पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस को अंदेशा पुरानी साथी बन रहे अवधेश के मददगार
कुख्यात भूरा गैंग के सदस्य हिस्ट्रीशीटर अवधेश की फरारी को लेकर पुलिस को शक है कि उसके पुराने साथी उसकी फरारी में मदद कर रहे हैं। अवधेश के साथ फरार उसके भाई राजेश और गौतम द्वारा मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, वह अपने बैंक खाते से निकासी भी नहीं कर रहे हैं। पुलिस लगातार इनके पुराने साथियों को रडार पर ले रही है। इसके अलावा रिश्तेदारों को भी रडार पर लिया है। मगर, तीनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed