फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against real brothers for molesting, assaulting and looting women

Mathura News: सगे भाइयों पर महिलाओं से छेड़छाड़, मारपीट और लूट का मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case filed against real brothers for molesting, assaulting and looting women
मथुरा। एसडी एफटीसी कोर्ट के आदेश पर महावन थाने में दो नामजद समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट, लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महावन थाना क्षेत्र की गोकुल निवासी पीड़िता ने बताया कि 17 मई की दोपहर उसकी पुत्रवधू खेत से वापस आ ही थी। तभी रास्ते में पड़ोस के रहने वाले अर्जुन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुत्रवधू ने घर आकर बताया तो वह आरोपी की शिकायत करने उसके घर पहुंची। उसने घर पर भी गाली-गलौज की। वह अपने घर लौट आई। कुछ देर बाद ही अर्जुन अपने भाई अभिषेक और छह अज्ञात लोगों के साथ आया, सभी ने मुंह कपड़े से ढका हुआ था।
विज्ञापन


सभी ने आते ही सभी ने उसके ऊपर हमला बोल दिया। बचाव को उसकी दोनों पुत्रवधू आई तो उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद तमंचा निकालकर पीड़िता से जबरन अलमारी की चाबी छीन ली। अलमारी में रखे लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात और 3.50 लाख रुपये की नकदी लूट लिए। पीड़िता थाने रिपोर्ट दर्ज कराने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 20 मई को वह एसएसपी कार्यालय गई, लेकिन यहां भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। अंत में 22 मई को उसने एसडी एफटीसी कोर्ट (सब-डिवीजनल फास्ट ट्रैक कोर्ट) में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट के आदेश पर 14 जून को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed