फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Carpenter's body found hanging from a noose

Mathura News: फंदे से लटका मिला कारपेंटर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Carpenter's body found hanging from a noose
मथुरा। रिफाइनरी थाना क्षेत्र की नरसीपुरम कॉलोनी में सोमवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

महावन थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी विपिन ने बताया कि उनके बड़ा भाई सूरज (30) पिछले कई साल से रिफाइनरी थाना क्षेत्र की नरसीपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। पेशे से वह कारपेंटर थे और पत्नी और दो साल के बेटे के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे थे। सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि भाई ने फंदा लगाकर जान दे दी है। वह परिवार के साथ पहुंचे तो भाई का शव बेड पर पड़ा था। उन्होंने भाभी से पूछा, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सकीं। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान क्यों दी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed