फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cards of 178 farmers who sold their crops and got free food grains have been cancelled

Mathura News: फसल बेचने और मुफ्त अनाज लेने वाले 178 किसानों के कार्ड निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cards of 178 farmers who sold their crops and got free food grains have been cancelled
मथुरा। मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने वाले उन किसानों को जिला पूर्ति विभाग ने झटका दिया है। जो अपनी फसल बेचकर गरीबों को मिलने वाले राशन का लाभ उठा रहे थे। जिले में ऐसे 178 किसानों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिले में 823 राशन डीलरों के यहां पर 4 लाख 64 हजार 296 कार्डधारकों को 18 लाख 63 हजार 437 सदस्यों (यूनिट) को निशुल्क राशन वितरण किया जाता है। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को अलग-अलग मात्रा में राशन वितरित होता है। अंत्योदय कार्डधारकों के 1 लाख 13 हजार सदस्यों को प्रतिमाह 35 किलोग्राम राशन मुफ्त दिया मिलता है।
विज्ञापन



पात्र गृहस्थी के 17 लाख 48 हजार सदस्यों को पांच किलो राशन मुक्त मिलता है, लेकिन इसमें कई ऐसे किसान शामिल थे जिनके पास खेती के लिए जमीन थी। जिला पूर्ति विभाग को शासन से मिली सूची के बाद बाद 178 राशन कार्डधारकों को अपात्र घोषित करके कार्ड निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों और सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज बेचने वालों का मिलान कराया गया। जिले में 178 किसान ऐसे थे जो मुफ्त राशन ले रहे थे। यही करण है कि उनके नाम सूची से हटाए गए हैं। कई किसान अब कार्यालय कार्ड कटने के बाद पहुंच रहे हैं।





अनाज की सरकारी खरीद में शामिल किसान आए पकड़ में

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में गेहूं, धान, बाजरा व मक्का की सरकारी खरीद हर साल की जाती है। यहां पर किसानों को उपज बिक्री करने के लिए पहले जमीन कागजात से लेकर आधार व अन्य जानकारी देकर पंजीकरण कराना होता हे। विभागीय सूत्र बताते हैं कि यह ब्योरा शासन स्तर से पकड़ा गया है। जो किसान दो हेक्टेयर से ज्यादा फसल उत्पादक पाए गए उन्हें राशन कार्ड के दायरे से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed