फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car rammed into truck from behind on expressway, one killed, two injured

एक्सप्रेस वे पर पीछे से ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, दो घायल

Tue, 27 Jul 2021 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Car rammed into truck from behind on expressway, one killed, two injured
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर टैक्सी कार मंगलवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 60 के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। पंकज शर्मा (30 वर्ष) पुत्र सुशील कुमार निवासी बहरामपुर खास जनपद मेरठ की मौके पर मौत हो गई। चालक कालू पुत्र लक्ष्मीप्रसाद निवासी बलेनी जिला बागपत घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पंकज के परिजनों को सूचना दे दी है। ट्रक को भी पुलिस ने चालक सहित हिरासत में ले लिया। ट्रक का क्लीनर अतरा निवासी अहमदपुर टांडा बुलंदशहर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed