फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car collides with tree, retired sub-inspector dies

Mathura News: कार पेड़ से टकराई, सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, retired sub-inspector dies
राया(मथुरा)। राया सादाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह रामपुर चौराहे के समीप कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सेवानिवृत उपनिरीक्षक की मौत हो गई और संत घायल हो गए। घायल को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव नंदा की गढ़ी निवासी और आईटीबीपी से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मूलचंद्र (57) अपनी कार से शुक्रवार की सुबह दस बजे गांव वापस लौट रहे थे। रामपुर चौराहे के समीप कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार संत घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मयफोर्स मौके पर पहुंचे। घायल संत को उपचार के लिए भर्ती कराया। मूलचंद्र ने देहरादून में तैनाती के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। गांव के लोगों के अनुसार, मूलचंद्र अपने नाती गौरव की शादी में इकरामनगर, राजस्थान गए थे। शादी के बाद वह दूसरे कार्यक्रम में संत को लेकर अजानगढ़ चले गए। शुक्रवार की सुबह लौट रहे थे तभी राया सादाबाद रोड़ पर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन



खुशियां मातम में बदलीं

गांव नंदा की गढ़ी में बाबा के हादसे में मौत के बाद नाती के विवाह की खुशियां मातम में बदल गई। गौरव के विवाह कार्यक्रम को लेकर सभी परिजन खुश थे और घर में दुल्हन के आने की खुशियां मनाई जा रही थी। लेकिन जैसे ही हादसे की खबर आयी खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राण प्रतिष्ठा पर कराया था यज्ञ

राया। सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मूलचंद्र ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गांव के मंदिर में यज्ञ भी कराया था। इसी कार्यक्रम के लिए तेजपुर विसावर निवासी संत को गांव बुला लिया था। संत ने रमणरेती में भी अपना स्थान बना रखा है। सेवानिवृत्ति के बाद संत को मूलचंद्र ने अपना गुरु मान लिया था, इस कारण वह अधिक लगाव रखते थे। कार्यक्रम के बाद नाती का विवाह होने के कारण उन्हें जाने नहीं दिया। संत को भी अपने गांव वापस जाना था लेकिन वह भी हादसे का शिकार हो गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद

मृत इंस्पेक्टर का बेटा जयपुर में चिकित्सक
राया। मृत सब इंस्पेक्टर का इकलौटा बेटा अमित जयपुर में चिकित्सक है। घर में शादी का कार्यक्रम होने के कारण सभी नाते रिश्तेदार गांव में रुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed