Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car collided with police line wall

पुलिस लाइन की दीवार से टकराई कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car collided with police line wall
मथुरा। बार एसोसिएशन के मतगणना स्थल से लौट रहे दो अधिवक्ताओं की गाड़ी पुलिस लाइन के मुख्यद्वार की दीवार तोड़कर घुस गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुलने से कार सवार दोनों अधिवक्ताओं की जान बच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को बार एसोसिएशन की मतगणना चल रही थी। अधिवक्ता यहां जुटे हुए थे। रात करीब पौने दो बजे मतगणना पूरी होने के बाद दो अधिवक्ता कार से घर के लिए निकले। पुलिस लाइन के मुख्यद्वार के पास बेकाबू हुई कार दीवार में जा घुसी। इससे दीवार भी टूट गई। एयरबैग खुलने से एक अधिवक्ता को मामूली चोटें आई, पर दूसरे को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने कार से दोनों को बाहर निकाला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया कि एयरबैग खुलने से दोनों अधिवक्ताओं की जान बच गई। कार सवार पंकज पाठक घायल हुए हैं। कार डीजीसी रेवन्यू की थी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, पुलिस ने टूटी बाउंड्रीवॉल को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed