{"_id":"67bc040e4e384009d4087411","slug":"car-caught-fire-as-it-overturned-on-yamuna-expressway-six-people-came-out-burning-critical-condition-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटते ही कार में लगी आग, जलते हुए निकले छह लोग; एक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटते ही कार में लगी आग, जलते हुए निकले छह लोग; एक की माैत
Mon, 24 Feb 2025 11:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:00 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार में आग लग गई। कार सवार लोगों को आग ने घेर लिया। वे जलते हुए कार से निकले। किसी तरह आग बुझाई गई। गंभीर जली अवस्था में लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की माैत हो गई।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मांट के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। गांव कूपगढ़ के पास माइल स्टोन 102 के समीप हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमें सवार एक की अस्पताल में मौत हो गई। पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को पुलिस ने मथुरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
सोमवार रात करीब दो बजे महाकुंभ से आगरा होकर नोएडा लौट रहे लोगों की कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और भीषण आग लग गई। कार सवार छह लोगों में राजस्थान के चुरु निवासी मनोज, अनिल, राजेश, मायाराम, सुरेश और श्याम बुरी तरह झुलस झुलस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इसमें घायल मनोज ने आगरा के एसएन अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मांट प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।