फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Campaign against polythene

पार्क और नगर निगम की जमीनों से हटवाए गए अतिक्रमण

Fri, 01 Jan 2021 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Campaign against polythene
मथुरा। औरंगाबाद में अतिक्रमण का तोड़ती नगर निगम की टीम। - फोटो : MATHURA
मथुरा। नगर आयुक्त के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह ने टीम संग सिविल लाइंस क्षेत्र से औरंगाबाद क्षेत्र तक प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। साथ ही पार्क व जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। अभियान में लाला स्टोर से 1500 सौ, मंगला मेडिकल से पांच सौ रुपये, ओबराय डेयरी से एक हजार, अग्रवाल मिष्ठान भंडार तीन हजार, सैनिक जनरल स्टोर से एक हजार, मां चंद्रावली स्टोर से एक हजार, नरोत्तम मिष्ठान भंडार 1500 सौ, गोविंद सब्जी वाले से एक हजार, अनिल गुप्ता एक हजार, नीरज पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूलते हुए छह किग्रा पॉलिथीन जब्त की।
विज्ञापन

साथ ही गंदगी मिलने पर परम विपिन मिष्ठान भंडार पर पांच सौ, गिर्राज जनरल स्टोर से पांच सौ, यादव मिष्ठान भंडार पांच सौ, अजय से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला। इसी प्रकार कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश से चार सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वृंदावन के प्रेम मंदिर क्षेत्र में प्लास्टिक/पॉलिथीन के खिलाफ अभियान में एक हजार का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की राजस्व टीम और प्रवर्तन दल द्वारा राजकुमार धनगर निवासी औरंगाबाद के शिकायती प्रार्थना पत्र पर वार्ड 26 औरंगाबाद द्वितीय में खसरा संख्या 18, 21, 24, 25, व 38 की पैमाइश की गई। पैमाइश में खसरा संख्या 18 दर्ज कागजात नाली रकवा 400 वर्गमीटर पर भवन निर्माण होते हुए पाया गया। जिसे नगर निगम की प्रवर्तन दल की टीम द्वारा तुड़वाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। रांची बांगर वार्ड के महेंद्र नगर कॉलोनी स्थित पार्क की जमीन में स्थानीय निवासी अलाउद्दीन द्वारा बनाई गई अवैध पक्की नाली को तुड़वाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। राजस्व निरीक्षक यादवेंद्र कुमार, खाद्य व स्वच्छता निरीक्षक विपिन कुमार, प्रवर्तन दल के नायब सूबेदार पद्म सिंह व नायब सूबेदार राजेश कुमार के नेतृत्व में टास्क फोर्स टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed