फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Came out for Ram, now will come out for Krishna

Mathura News: राम के लिए निकले, अब कृष्ण के लिए निकलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Came out for Ram, now will come out for Krishna
गोवर्धन/ वृंदावन/ कोसी(मथुरा)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया बुधवार को मथुरा पहुंचे। गोवर्धन में राधाकुंड मार्ग स्थित होटल गोविंद रेजीडेंसी में सभा और वृंदावन एवं कोसीकलां में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम राम के लिए निकले थे, नाम के लिए नहीं। एक बार फिर भगवान कृष्ण के मंदिर निर्माण को लेकर निकलेंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन में सभा में तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में ढांचे के बगल में जमीन खरीद कर मंदिर बनवाया गया है। हमने मंदिर के लिए भूमि पूजन 1989 में किया। जब वह मंदिर का माॅडल लेकर अहमदाबाद से प्रयागराज आए थे, तब वहां धर्म संसद बुलाई गई थी। संतों ने एकमत से कहा कि ऐसा ही मंदिर बनेगा। राम मंदिर किसी एक व्यक्ति के रुपयों से नहीं बल्कि गरीबों के सवा रुपये से बन रहा है। हम आठ करोड़ घरों में गए। सवा रुपये का कूपन देकर आठ करोड़ 39 लाख रुपये एकत्रित किए। आज जो मंदिर खड़ा है, उसमें 54 हजार घन फीट पत्थर गरीबों के पैसे से लगा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाराणसी में जिला न्यायालय ने ज्ञानवापी में शिव पूजा का आदेश दिया है। वजूखाने में शिवलिंग और देवी देवताओं की मूर्ति मिली हैं। इसे देखते हुए पूरा परिसर हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। वहां भी भव्य मंदिर बनना चाहिए। राम मंदिर की तरह काशी-मथुरा के मंदिर बनेंगे। कृष्ण जन्मभूमि के सर्वे पर रोक पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में भी यही सब चलता था। कोसी में देर शाम बल्देवगंज में बजरंग दल के संयोजक दीपक गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में तोगड़िया ने कहा कि 1993 से पहले ज्ञानवापी में काशी विश्वनाथ की पूजा की जाती थी। कहा कि राम मंदिर के लिए 40 वर्षों तक संघर्ष करने वाले लोगों में से एक वही जिंदा हैं। वृंदावन में कैमारवन क्षेत्र स्थित श्रीचक्रवर्तीजी महाराज सेवा ट्रस्ट आश्रम में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि हम राम के लिए निकले थे, नाम के लिए नहीं। एक बार फिर भगवान कृष्ण के मंदिर निर्माण को लेकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधाकुंड में एलडीबी चेयरमैन चौधरी गोविंद सिंह ने प्रवीण तोगड़िया का साफा बांधकर और हरेकृष्ण चौधरी ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर भूरा पहलवान, जीतू, महंत मोहनपुरी, महंत देवकी नंदन, महंत डॉ. दीनबंधु दास, राघव दास, नारायण दास, दीपक तिवारी, अनिल वर्मा, अमित गोस्वामी, माधव शर्मा, चंद्रवर्धन अग्रवाल, टिंकुर अग्रवाल, लोकेश बंसल, राधाकृष्ण शास्त्री, जोधपाल ठाकुर, अर्पित गोयल, महेशपाल, सौरभ जैन, मदन मोहन, मनोज, योगेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed