{"_id":"69779fa111cc9f73c60c87c1","slug":"businessman-from-mathura-died-in-road-accident-in-jaipur-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा के कारोबारी की जयपुर में सड़क हादसे में माैत, पत्नी और बहन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा के कारोबारी की जयपुर में सड़क हादसे में माैत, पत्नी और बहन गंभीर घायल
Mon, 26 Jan 2026 10:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 26 Jan 2026 10:39 PM IST
सार
मथुरा के कारोबारी प्रदीप सांवरिया की जयपुर में सड़क हादसे में माैत हो गई। हादसे में पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कारोबारी का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र के गुरु कृपा वाटिका, सरस्वती कुंड निवासी प्रदीप सांवरिया (57) की जयपुर के निकट हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में जयपुर गए थे। बेटी की शादी आगामी 12 फरवरी को खंडेलवाल सेवा सदन में होनी थी।
हादसे के समय कार में उनकी पत्नी शानू, बहन मनोरमा सहित दो अन्य लोग भी सवार थे। दुर्घटना में पत्नी शानू और बहन मनोरमा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें जयपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रदीप सांवरिया बिरला मंदिर के समीप स्थित सियाराम मोटर्स के मालिक थे। उनकी मृत्यु से उद्योग जगत में शोक की लहर है।