फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bus stands will be rejuvenated, bus fleet will increase

Mathura News: बस अड्डों का होगा कायाकल्प, बसों का बेड़ा बढ़ेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bus stands will be rejuvenated, bus fleet will increase
मथुरा। नया साल 2024 यूपी रोडवेज के लिए सुविधाओं के लिहाज से बेहतर साबित होने वाला है। नए बस अड्डे का 67 लाख के बजट से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पुराने बस अड्डे को ट्रिपल पी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। नए साल में नौहझील में नया बस अड्डा भी बन सकता है। शहर में 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें चलाने का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया है। साल 2023 में 6893660 यात्रियों ने रोडवेज की बसों में सफर किया। इससे विभाग को 68 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
विज्ञापन



उपलब्धियां

- अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर के लिए बस सेवा की शुरुआत की गई।

- दो राजधानी बस सेवा की शुरुआत। बस का किराया भी सामान्य बस सेवा की तरह कर दिया।

- दिल्ली रूट पर पांच नई बीएस 6 बसों का संचालन किया गया।

- नीमगांव के लिए बस सेवा का शुरुआत की रूपरेखा तैयार की गई

- यात्री सुविधा के लिए आईएसबीटी बस अड्डे का संचालन शुरू किया गया।

- जयपुर रूट की सभी बसों का संचालन आईएसबीटी बस अड्डे से किया।


विभाग के सामने आईं ये परेशानियां

- साल 2023 में परिवहन निगम को भूतेश्वर बस अड्डे का कट बंद होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कट बंद होने की वजह से बसों का संचालन काफी प्रभावित रहा
विज्ञापन

- डग्गेमार वाहनों पर लगाम न लग पाने की वजह से रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ा।





नए साल में 67 लाख के बजट से नए बस अड्डे का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। बस अड्डे के फर्श की इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। टाइल्स लगवाई जाएंगी। परिसर में जगह-जगह लाइटिंग करवाई जाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मदन मोहन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक


पुराने बस अड्डे को ट्रिपल पी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराने बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। - गोपाल दास, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी, पुराना बस अड्डा



नौहझील में बस अड्डे के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव पास होते ही नए साल में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - संतोष अग्रवाल, वरिष्ठ लेखाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed