{"_id":"687c0027f927ee49bd05ad5e","slug":"bus-lost-control-and-overturned-due-to-drowsiness-32-injured-mathura-news-c-369-1-mt11002-132886-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस पलटी, 32 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस पलटी, 32 घायल
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस।
- फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित गढ़सौली के पास शुक्रवार की रात आगरा से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 32 लोग घायल हो गए। इन्हें आगरा, जिला अस्पताल और बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक सिंह पहले मौके पर और बाद में बलदेव तथा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 131 पर आगरा से दिल्ली जा रही बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख निकल गई। जिस समय दुर्घटना हुई बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीओ महावन संजीव कुमार राय, थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि एक बार तो एंबुलेंस भी कम पड़ गई। सीओ ने तत्काल सीएमओ को फोन करके एंबुलेंस की कमी के बारे में बताया। इसके बाद सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने मौके पर 108 की दो दर्जन के करीब एंबुलेंस और भेंजी। दुर्घटना में घायल होने वालों में मध्य प्रदेश, फिरोजाबाद और नई दिल्ली के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि 7 गंभीर रूप से घायलों को आगरा एसएन हॉस्पिटल, 7 को जिला अस्पताल तथा 18 घायलों को बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना में एसएन अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम
मुरैना के थाना सिविल लाइन स्थित गांव सुंदरपुर निवासी माया देवी, दुर्गेश, नई दिल्ली के ओल्ड थाना मयूर विहार फेस वन स्थित त्रिलोकपुरी निवासी चेतना, पूजा, राजाराम, पीहू, थाना अटेर स्थित गांव एरोली निवासी अक्षय बघेल,
दुर्घटना में जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के नाम
मुरैना निवासी धनपत, दिल्ली निवासी मान सिंह, जुगल किशोर, मध्य प्रदेश के सिरपोई निवासी मोहन श्याम, आकाश, छतरपुर निवासी धर्मेंद्र, झांसी के दीनदयाल निवासी दीपक,
बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायलों के नाम
मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी सुनील, श्रीचन्द्र, रूबी, मनीष चौबे, भिंड निवासी आकाश, दिल्ली निवासी दयाराम, मुरैना निवासी लक्ष्मीनारायण, थाना बामौर के बामौर कलां निवासी संजय शर्मा, मुरैना निवासी सुशील, रायपुर निवासी प्रीतम लाल, राजानगर निवासी पुष्पेंद्र, फिरोजाबाद निवासी आकाश, मुरैना निवासी धर्मेंद्र, दिल्ली निवासी मानसिंह, जुगल किशोर, छतरपुर निवासी धर्मपाल, झांसी निवासी चंद्रखेशर, शिवपुरी निवासी दीपक।