{"_id":"67c7161cf430d257990a544e","slug":"bus-hit-tempo-screaming-and-shouting-two-people-died-on-the-spot-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बस ने मारी टेंपो में टक्कर, मच गई चीख-पुकार...दो लोगों की माैके पर माैत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बस ने मारी टेंपो में टक्कर, मच गई चीख-पुकार...दो लोगों की माैके पर माैत, चार घायल
Tue, 04 Mar 2025 08:32 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 04 Mar 2025 08:32 PM IST
सार
टेंपो में तारसी के समीप बस ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
मृतक के परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार रात भरतपुर की ओर से मथुरा आ रहे टेंपो में गांव तारसी के समीप बस ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों को मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे तो दूसरे खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।
हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि सोमवार की देर रात एक टेंपो में तारसी के समीप बस ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में नौहझील के गांव नावली मीरपुर निवासी श्याम सुंदर (50) तथा बलदेव के फतेहपुरा निवासी परमानंद (28) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नावली मीरपुर निवासी विनोद, भरतपुर(राजस्थान) के गांव जगिना निवासी रवि, शेरगढ़ के रामपुर निवासी लखन, जटवारी निवासी जयभगवान सिंह घायल हो गए।
पोस्टमार्टम गृह पर नौहझील के नावली निवासी बंटी ने बताया कि उनके बड़े भाई श्याम सुंदर अपनी बड़ी बेटी आरती के लिए लड़का देखने को भरतपुर गए थे। उनके साथ पड़ोस में रहने वाले विनोद भी गए थे। दोनों भरतपुर से लौट रहे थे, तभी तारसी के समीप हादसा हो गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर बलदेव के फतेहपुर निवासी मदन लाल ने बताया कि उनका छोटा भाई परमानंद मथुरा में साड़ी में फैक्टरी में काम करता था। रविवार को वह अपने साथ काम करने वाले दोस्तों के साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय सभी लोग टेंपो से उतर गए, जबकि उनके भाई को भरतपुर कट से टाउनशिप और वहां से बलदेव के लिए टेंपो में सवार हो गए। भरतपुर कट से पहले ही हादसा हो गया।