{"_id":"68c71bbb11cd43fde40eec7d","slug":"bus-driver-beaten-up-by-miscreants-at-the-bus-stand-mathura-news-c-29-1-mtr1022-455115-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बस स्टैंड पर दबंगों नेबस चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बस स्टैंड पर दबंगों नेबस चालक को पीटा
विज्ञापन
मथुरा। दो अलग-अलग मामलों में दबंगों ने बस चालक और मां-बेटी को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। दोनों ही मामलों में पीड़ितों ने एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस जांच कर रही है। पहला मामला पुराने बस अड्डे का है।
चिकसाना, भरतपुर निवासी उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह लोहागढ़ डिपो, भरतपुर में संविदा चालक हैं। 12 सितंबर की सुबह 9 बजे वह पुराने बस अड्डे पर आए थे। तभी मथुरा के रहने वाले करतार सिंह, मनोज राघव, हरदयाल और अविनाश से बस से खींच लिया। लाठी, डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे रोडवेज कर्मियों का आपसी विवाद बताया गया है। इसमें चालक ने लोहागढ़ के डिपो प्रभारी को भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।
दूसरी घटना मेवाती टोला, डीग गेट की है। किरावली, आगरा की रहने वाली शाईन पत्नी कामरान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपनी मां मुन्नी के घर आई थी। 12 सितंबर की रात रात करीब दो बजे चाचा मंटोला, पड़ोसी चांद और साजिया ने उनकी मां को डंडों से पीटा। वह बचाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मंटोला नशीले पदार्थों की बिक्री करता है, जिसका मां विरोध करती है। आए दिन आपराधिक तत्व घर पहुंचते हैं। इसी को लेकर आरोपियों ने मां पर हमला बोलकर हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।