फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bulldozers ran on illegal buildings under construction, shops were also sealed

Mathura News: अवैध निर्माणाधीन भवनों पर चला बुलडोजर, दुकान भी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on illegal buildings under construction, shops were also sealed
मथुरा। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की टीम ने निर्माणाधीन अवैध भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इसके साथ ही वृंदावन में एक दुकानों को भी सील किया गया है। एमवीडीए द्वारा पूर्व में पारित आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गणेश टीला के पास जयसिंहपुरा में अवैध तरीके से करीब दो हजार वर्गमीटर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एमवीडीए ने नौ मई को कॉलोनी ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा किया था। इसके बाद अधिकारियों ने नौ अगस्त को कॉलोनी के बाउण्ड्रीवॉल, सड़क समेत सीवर लाइन को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में मंगलवार को एमवीडीए के अधिकारियों ने दो मकानों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। साथ ही वृंदावन के राजपुर खादर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई दुकान को भी सील कर दिया है। सहायक अभियंता केके गुप्ता ने बताया है कि अवैधरूप से बनाए गए भवनों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया है कि भूखंडों को क्रय करने से पूर्व कॉलोनी के मानचित्र की स्वीकृति और अधिकारिक रूप से जांच पड़ताल कर लें। इसके बाद भी मकान या दुकान खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed