फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bulian neeraj,bulian neeraj murder

बुलियन कारोबारी और बेटे को लगी बुलट कार में मिलीं

Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
bulian neeraj,bulian neeraj murder
मथुरा। आगरा की फॉरेंसिक टीम ने बुलियन कारोबारी नीरज और बेटे शौर्य को लगीं दो गोली कार में मिल गईं। इसके अलावा एक खोखा भी बरामद हुआ है। फिलहाल तीसरी गोली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक जनवरी को वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास के नीचे कार में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल, पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धान्या को गोली लगे शव कार मेें मिले थे। बेटा शौर्य खून से लथपथ पड़ा था। बुलियन कारोबारी की कनपटी और तीनों के माथे के बीच में गोली के निशान थे। पोस्टमार्टम में केवल नेहा के लगी हुई गोली निकली।
विज्ञापन

अन्य सभी सभी के कारतूस आरपार हो गए थे। शौर्य की भी चार दिन बाद ही दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। हत्या और आत्महत्या में उलझी जमुनापार पुलिस इसे सुलझाने में जुटी है। मंगलवार को आगरा फॉरेंसिक टीम के मिथलेश कुमार, संजय पांडेय, हेमंत कुमार और फोटोग्राफर धर्मेंद्र कुमार थाना जमुनापार पहुंचे। यहां से सबसे पहले वृंदावन कट के पास झज्जर अंडरपास पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास से महत्वपूर्ण सुराग तलाशे, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। इसके बाद टीम ने बुलियन कारोबारी की कार की तलाशी ली। इसमें दो गोली और एक खाली कारतूस मिला है। यह गोली बुलियन कारोबारी की कनपटी से पार हुई बताई जा रही है, वहीं ड्राइवर साइड में पीछे की सीट से दूसरी गोली मिली है। प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को दो गोली और एक खाली कारतूस मिला है। तीसरी गोली की तलाश की जा रही है। इसके अलावा गाड़ी व आसपास से खून के सैंपल भी लिए गए हैं।

कहां गई धान्या को लगी गोली
पुलिस व फॉरेंसिक टीम को अब तक धान्या को लगी गोली नहीं मिली है। गाड़ी से दो बुलेट मिलने के बाद अधिकारियों का मानना है कि कार को थाने तक लाने में बुलेट कहीं गिर गई होगी। फिलहाल इसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed