फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bulian bussinesman

चश्मदीद शौर्य की सांसों पर टिकी सबकी निगाहें

Fri, 03 Jan 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulian bussinesman
मथुरा। बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल के बेटे शौर्य का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। शौर्य की सांसों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। क्योंकि शौर्य ही अपने पिता नीरज अग्रवाल, मां नेहा अग्रवाल और बहन धान्या की गोली लगने से हुई मौत का एकमात्र चश्मदीद है। परिजनों के साथ पुलिस प्रशासन भी शौर्य की हालत का लगातार अपडेट ले रहा है। हत्या के मुकदमे के आरोपी भी शौर्य के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी की सुबह वृंदावन कट के निकट अंडरपास में कार में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धान्या के गोली लगे शव मिले थे। बेटा शौर्य गोली लगने से घायल था। आनन-फानन में शौर्य को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस मामलेे को आत्महत्या बताती रही, लेकिन नीरज के साले अमित अग्रवाल ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। महाविद्या कॉलोनी निवासी मनीष चतुर्वेदी व आशीष चतुर्वेदी, गुरुकृपा एंक्लेव कृष्णा नगर निवासी आशीष अरोड़ा, रतनकुंड निवासी नीरज कुमार नामजद किए गए। इसके बाद से ही हलचल बढ़ गई। चूंकि शौर्य इस समय इस घटना का चश्मदीद है इसलिए सबकी निगाहें अब शौर्य पर टिकी हैं। परिवार के लोग अपोलो अस्पताल में रहकर लगातार शौर्य की हालत पता कर रहे हैं। दिल्ली रहने के लिए परिवार के लोगों को ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को नीरज के साले अमित अग्रवाल ने वहां रहकर शौर्य का हाल जाना।
विज्ञापन

शौर्य की सुरक्षा को लेकर उठ रही मांग
मथुरा। बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल के बेटे शौर्य (10) की सुरक्षा को लेकर मांग उठ रही है। इस मामले में शौर्य ही चश्मदीद है, जिसका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। परिजन शौर्य की सुरक्षा को लेकर मांग कर रहे हैं। चर्चा है कि शनिवार को नीरज अग्रवाल के परिजन शौर्य की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed