फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brother-in-law shot sister-in-law in a land dispute

Mathura News: जमीन के विवाद में देवर ने भाभी को मारी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot sister-in-law in a land dispute
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों में मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर बंदूक तान दी। फिर हाथापाई में चली गोली एक महिला को लग गई। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मामला फरह क्षेत्र के गांव रौसू का है। रविवार शाम को दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर बंदूक तान दी। फिर छोटे भाई ने गोली चला दी। छर्रे लगने से उसकी भाभी घायल हो गई। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि घटना की जानकारी की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बंदूक लाइसेंसी थी या नहीं। उन्होंने बताया है कि मामले की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, घायल महिला के पति यशपाल ने अपने छोटे भाई वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed