{"_id":"6a1aabd5bf858bb2510bb52b","slug":"bride-to-be-dies-in-wall-collapse-during-storm-weeks-before-wedding-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की मौत: 28 जून को होनी थी शादी, आंधी ने उजाड़ दीं खुशियां; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन की मौत: 28 जून को होनी थी शादी, आंधी ने उजाड़ दीं खुशियां; परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 30 May 2026 02:54 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 30 May 2026 02:54 PM IST
सार
मथुरा के बछगांव में तेज आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिरने से 18 वर्षीय गुंजन की मौत हो गई। 28 जून को उसकी शादी होनी थी, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
दुल्हन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से गिरी दीवार के नीचे दबकर 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि जून माह में इस युवती की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयरिया चल रही थीं।
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी अमर सिंह की बेटी गुंजन (18) शुक्रवार की देर रात करीब 9 बजे नोहरे में पशुओं को दलिया खिलाकर अपने घर लौट थी। तभी आंधी के साथ हुई बारिश से दीवार गिर गई। युवती दीवार के मलवे में दब गई। ग्रामीणों की मदद से मलवे से युवती के शव को निकाला गया। दीवार के नीचे दबने से गुंजन की मौत हो गई। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के शव को भाई सुखवीर ने मुखाग्नि दी। जानकारी के अनुसार मृतक गुंजन की शादी किरावली के गांव मलिकपुर निवासी लवकुश के साथ रिश्ता तय हुआ। और 28 जून की शादी तय हुई थी। घर मे शादी की तैयरिया चल रही थी। बेटी की शादी से परिजन में खुशी थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
हादसे से हर तरफ गमगीन माहौल है। भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि बहन गुंजन का रिश्ता किरावली के गांव मलिकपुर निवासी लवकुश के साथ तय हुआ था। और दोनों पक्षों की तरफ से शादी की तारीख 6 और 28 जून निकाली गई थी। जिसमे से 28 जून को शादी होना तय किया था। घर में शादी की तैयरियां जोरों से चल रही थीं।
घटना के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। गोवर्धन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम और लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रबंधन से 4 लाख रुपये की सहायता राशि परिजन को मदद दी जाएगी। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बारिश के चलते गिरी दीवार के नीचे 18 वर्षीय युवती दब गई। और घटनास्थल पर युवती की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।