{"_id":"67be20dcdccbc79dd402d05e","slug":"bride-fled-with-jewelry-and-money-after-marriage-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने दिखाया अपना असली रूप, सदमे में आ गया दूल्हा; मामला जान पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने दिखाया अपना असली रूप, सदमे में आ गया दूल्हा; मामला जान पुलिस भी हैरान
Wed, 26 Feb 2025 01:28 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:28 AM IST
सार
दुल्हन ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। जिससे सभी ससुरालीजन बेहोशी की हालत में हो गए। जब होश आया तो दुल्हन गायब थी। साथ में जेवर और रुपये भी नहीं थे।
विज्ञापन
फरार हो गई दुल्हन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोती गढ़ी में शादी के बाद दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर ससुरालीजन को खिला दी। इसके बाद लाखों रुपये के जेवर और रुपये लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव परसोती गढ़ी निवासी कन्हैयालाल ने अपना घर बसाने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से महोबा निवासी कल्पना के साथ 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कन्हैयालाल दुल्हन को घर ले आया। घर में खुशी का माहौल था और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दुल्हन के सत्कार में लगीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गत रात दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर परिजन को खिला दी। इससे परिवार के लोग बेहोश हो गए। सुबह जब लोगों को होश आया तो नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। दुल्हन घर से जेवरात व रुपये लेकर गायब थी।
तलाश किया मगर दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। बताते हैं दुल्हन अपने भाई को साथ लेकर आई थी। सुरीर कोतवाली में दी गई शिकायत में आधार कार्ड पर पता महोबा जिला लिखा हुआ है। परिजन ने बिचोलिया से संपर्क किया तो उसका नंबर भी नहीं मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।