फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brick Stoves Begin to Blaze in Modern Kitchens

Mathura News: आधुनिक रसोईयों में धधकने लगीं ईंटों की भट्ठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Brick Stoves Begin to Blaze in Modern Kitchens
गैस न मिलने पर कोयले की भटटी पर चाय बनाता बुजुर्ग। 
मथुरा। गैस सिलिंडरों की किल्लत के चलते होटल और रेस्टोरेंट संचालक वैकल्पिक ईंधन स्रोतों की ओर रुख करने लगे हैं। कई जगह पर ईंट की भट्ठियां बनाना शुरू हो गईं हैं। कहीं तो इनका प्रयोग तक शुरू हो गया है। कोयले, लकड़ी से धधकती भट्ठियाें पर भोजन बनाया जा रहा है। कई जगह इलेक्ट्रिक भट्ठियों, इंडक्शन कुकटॉप और अन्य विद्युत उपकरणों को अपना रहे हैं। हालांकि सिलिंडरों की आपूर्ति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले तक होटलों में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित रसोईघरों में ईंट की भट्ठियां भूली-बिसरी कहानी सी लगने लगीं थीं। व्यावसायिक गैस संकट ने इन पारंपरिक भट्ठियों को फिर से चालू करा दिया है। इलेक्ट्रिक भट्ठियां, इंडक्शन कुकटॉप और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरणों के उपयोग से बिजली की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन

--
गैंस एजेंसियों पर भीड़, उपभोक्ता परेशान
घरेलू गैस सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई घरों में पड़ोसियों से सिलिंडर मांगकर खाना बनाया जा रहा है। गैस एजेंसियों पर दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं पोर्टल के काम न करने से समाधान नहीं निकल पा रहा है। महाविद्या कॉलोनी निवासी आनंद गर्ग ने बताया कि गैस नहीं होने के चलते चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। धौलीप्याऊ स्थत गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने आईं हेमलता ने बताया कि घर पर गैस खत्म हो गई है पड़ोसी से सिलिंडर लेकर खाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed