फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Braj was immersed in the melodious voice of Abhilipsa Panda, drawing a large crowd for the festival.

Mathura News: अभिलिप्सा पांडा की मधुर वाणी में डूबा ब्रज, उत्सव में उमड़ा सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Braj was immersed in the melodious voice of Abhilipsa Panda, drawing a large crowd for the festival.
ब्रज रज उत्सव 2025 में अभिलिप्सा पांडा रंगारंग प्रस्तुति देती हुईं। 
मथुरा। मथुरा। भक्ति व श्रद्धा से सराबोर ब्रजभूमि मंगलवार की रात एक बार फिर दिव्य भजन संध्या की साक्षी बनी। प्रख्यात भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने मधुर वाणी में जैसे ही हर हर शंभू...शिव महादेवा भजन की शुरूआत की तो पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने लगा। उनके भजनों को सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक मंच पर उमड़ता जनसैलाब उत्सव की भव्यता बयां करता रहा।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक परिवार सहित पहुंचे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत ब्रज के लोकनृत्य और गायन प्रस्तुतियों से हुई। इसमें ब्रज की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को मंच पर सजीव कर दिया। गायक गिरधर गोपाल शर्मा और उपमा पांडेय ने भजन प्रस्तुत कर परिसर को भक्तिमय बना दिया। वहीं अन्य कलाकारों के नृत्य-गायन ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। शाम ढलते ही जैसे ही मंच पर प्रख्यात कलाकार अभिलिप्सा पांडा ने जय जय श्री राधे...हरि नाम के रंग में रंग दे...जैसे भजनों से शुरूआत की तो परिसर तालियों की आवाज से गूंजने लगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति डाॅ. अभिजित मित्र, एमवीडीए सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, गीता शोध संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश खन्ना, सांस्कृतिक समिति सदस्य डॉ अनूप शर्मा, डॉ अनिल चतुर्वेदी ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इसके अलावा सीईओ एसबी सिंह, पद्मश्री मनोज जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
कुंजलता मिश्रा की नृत्य नाटिका में झलकी मीरा की भक्ति
ब्रजरज उत्सव के मंच पर मंगलवार दोपहर को प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कुंजलता मिश्रा ने संत मीरा बाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का हृदय जीत लिया। श्रीकृष्ण के प्रति मीरा की अटूट भक्ति और प्रेम को उन्होंने भावभंगिमा, नृत्य मुद्राओं और भावपूर्ण अभिनय से प्रदर्शित कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज इन कलाकारों का होगा कार्यक्रम
-निखिल शर्मा, सूफी गायन (दोपहर)
- हाकिम सिंह, भजन गायन (शाम)
- नम्रता सिंह, भजन गायन (शाम)
- रमा वैधनाथन, अखिलम मधुरम नृत्य नाटिका (रात)
- सुरेश वाडेकर, वाडेकर नाइट (रात)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed